Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhडॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गर्भवती से

डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गर्भवती से

रायपुर। RAIPUR VIDEO : राजधानी रायपुर में डॉग रेस्क्यू करने वाली संस्था की आड़ में खुलेआम गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

मामला पुरानी बस्ती थाना इलाके के भांटागांव चौक का है जहां 4 माह की गर्भवती पीड़िता गुरप्रीत कौर गिल से तथाकथित संस्था की किरण आहूजा अपने गुर्गों के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल एवं कुत्ता चोरी कर खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए संस्था का हवाला देते हुए पीड़िता को धमकाने लगी।

– Advertisement –

इस मामले की शिकायत पुलिस में करने के पश्चात ऐसे कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए गर्भवती की शिकायत पर आरोपी किरण घनश्याम आहूजा सहित अन्य पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ज्ञात हो कि ऐसे अपराधी संस्था की आड़ में आम जनत से मारपीट, गाली–गलौज करते हुए बेखौफ अपराध को अंजाम देते है,और मामला थाने पहुंचने पर अपनी संस्था का हवाला देते हुए बचने का प्रयास करते है। परंतु रायपुर पुलिस ने मामले की जांच कर सीसीटीवी हासिल किया और गर्भवती की शिकायत सही पाये जाने पर FIR दर्ज कर ली है।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल आरोपी किरण घनश्याम आहूजा फरार है, जिसकी पतासाजी में पुलिस टीम जुटी हुई है, किसी भी वक्त किरण एवं उसके साथियों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments