Sunday, March 1, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhडिप्टी सीएम विजय शर्मा की

डिप्टी सीएम विजय शर्मा की

कवर्धा। CG NEWS : जिला मुख्यालय कवर्धा में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल हुई है। कवर्धा–जबलपुर तथा कवर्धा–रायपुर मार्ग के बीच शहर क्षेत्र में बाईपास निर्माण और NH-30 के धवईपानी (चिल्पी) से सिमगा तक सेक्शन को 4 लेन में विकसित करने की स्वीकृति के संबंध में सकारात्मक संकेत मिले हैं।

इस विषय पर नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, से मुलाकात के दौरान उन्होंने तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रस्ताव पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।

– Advertisement –

बैठक के दौरान श्री गडकरी ने नवाचार की चर्चा करते हुए यह भी कहा कि वे बताएंगे कि पराली से एविएशन फ्यूल कैसे तैयार किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिल सके।

इस अवसर पर विजय शर्मा (डिप्टी सीएम) ने कहा कि बड़े और दूरदर्शी नेतृत्व से मिलकर नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से कवर्धा और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगमता, व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति मिलती है, तो यह परियोजना जिले के बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

– Advertisement –

Ad image

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments