Monday, February 23, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhमंदिर में ​पूजा के दौरान महिला से अश्लील हरकत

मंदिर में ​पूजा के दौरान महिला से अश्लील हरकत

बिलासपुर। CG NEWS : ग्राम खैरा में भक्ति और आस्था के केंद्र शिव मंदिर में पूजा करने गई एक महिला के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। घटना बीते 20 फरवरी की है, जब प्रार्थिया गांव के तालाब किनारे स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला राजा उर्फ चंदसेन नेताम वहां अचानक पहुंच गया और बुरी नीयत से महिला के दोनों हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के कड़े विरोध करने पर आरोपी आपा खो बैठा और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर-शराबा सुनकर जैसे ही गांव के अन्य लोग मंदिर की ओर दौड़े, आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम सक्रिय हुई और आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी और कुछ ही घंटों के भीतर राजा नेताम को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

– Advertisement –

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments