Monday, February 23, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhशादी समारोह में बैंड बाजा वालों से विवाद

शादी समारोह में बैंड बाजा वालों से विवाद

धमतरी। CG CRIME NEWS : जिले के मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोथीडीह में शादी समारोह के चौथीया कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने सनसनी फैला दी। शनिवार रात दुल्हन पक्ष और बैंड बाजा टीम के बीच नाच-गाने के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। दरअसल गरियाबंद क्षेत्र के मालगांव से आए दुल्हन पक्ष और बैंड कर्मियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक बैंड बाजा कर्मी ने दुल्हन के भाई चंदन निषाद (23 वर्ष) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों में तरुण ध्रुव की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

– Advertisement –

 

CG NEWS : मंदिर में ​पूजा के दौरान महिला से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

– Advertisement –

Ad image

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments