डेस्क। Zero Civic Sense : आज के समय में सोशल मीडिया पर बैठी जनता को अगर किसी इंसान की कोई बात या फिर उसकी हरकत पसंद नहीं आती है या फिर वो कुछ गलत बोलता है तो लोग उसे इतना ट्रोल करते हैं कि सामने वाले इंसान की नींद भी उड़ जाती है। ऐसा ही एक लड़की के साथ हुआ। पिछले कुछ दिनों से उसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें लोग उसे ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग अलग-अलग वीडियो बनाकर भी उसे ट्रोल कर रहे हैं। अब उस लड़की का उस वीडियो पर अपना एंगल बताते हुए वीडियो आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा।

नए वीडियो में लड़की ने क्या बोला?
Zero Civic Sense : उस लड़की (अमूल्या रतन ) का जो नया वीडियो आया है उसमें वो बोलती है, ‘हेलो दोस्तों, मेरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और मुझे लगता है कि उसे Out of context लिया गया तो मैं आपको अपना साइड बताती हूं कि क्या हुआ था।’ इसके बाद वो बोलती है, ‘उस दिन मैं एक सिंपल आउटफिट चेक वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी और मुझे पता था कि मैं पब्लिक प्लेस पर हूं और मैंने अपनी जगह को कई बार बदला कि कोई परेशान न हो। मैंने जब वीडियो रिकॉर्ड करना शुरु किया तब अंकल लोगों का एक ग्रूप पीछे आकर बात करने लगा और मुझे घूरने लगे। मुझे अजीब लगा तो मैंने अपनी जगह बदल ली।’ वीडियो में लड़की ने आगे कहा, ‘दूसरी बार जब वीडियो बनाना शुरू किया तो एक आदमी सामने से गया। इसके बाद तीसरी बार वीडियो बनाया तो कोई मेरे पीछे से गया जो वीडियो में सभी ने देखा।’
वीडियो में लड़की ने आगे अपनी गलती मानते हुए यह कहा मेरे शब्द बेहतर हो सकते थे और मैं इसे एक सीख के तौर पर ले रही हूं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि एक छोटी सी बात इतनी बड़ी हो जाएगी और मैं उन लोगों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे रिस्पेक्ट के साथ सही किया।
Zero Civic Sense : यहां देखें उसका वीडियो
Zero Civic Sense : आपने अभी जो वीडियो देखा वो नया वीडियो है जिसमें लड़की ने अपने एक पुराने वीडियो पर सफाई दी है। दरअसल पुराने वीडियो में नजर आता है कि ये लड़की एक पब्लिक प्लेस पर वीडियो बना रही थी और तभी एक शख्स पीछे से जाता दिखता है। उसके गुजरते ही लड़की बोलती है कि लोगों के में ‘जीरो सिविक सेंस’ है और कोई माफी भी नहीं मांगी।
What does these influencers think that every public place is their private property.
Look at the audacity of this girl to blame the person who was just walking by and didn’t even notice her. Next time the whole street will be closed for her to record her “fit check” 🤡 pic.twitter.com/FKUCnRDAR2
— Chota Don (@choga_don) January 22, 2026
Zero Civic Sense Video, Zero Civic Sense Viral Video, Zero Civic Sense Girl, Zero Civic Sense Didi, Didi Statement Viral, Influencer Amulya, Amulya Statement, Amulya Viral Video, Amulya Apology Video, Social Media Influencer News, Viral Video News, Instagram Influencer, YouTube Influencer, Influencer Controversy, Civic Sense Video Viral, Public Behavior Viral Video, Internet Sensation, Trending Video India, Viral News Today




