CG Suicide : रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 32 में पूजा फैंसी स्टोर के पीछे स्थित एक मकान में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
फिलहाल युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
CG Politics : भूपेश बघेल की बंदर वाली टिप्पणी पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरम, अरुण साव का पलटवार, साहू समाज नाराज़
CG Video : कानून पर हमला, इंसानियत शर्मसार, तमनार हिंसा में महिला आरक्षक से अमानवीय बदसलूकी




