Wednesday, March 25, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentविवादों के बीच बादशाह ने रचाई दूसरी शादी

विवादों के बीच बादशाह ने रचाई दूसरी शादी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। Badshah Wedding : बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के रैपर बादशाह यानी आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया एक बार फिर दूल्हा बन गए हैं। लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखने वाले रैपर बादशाह ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और पंजाबी मॉडल-एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ दूसरी शादी रचा ली है।

– Advertisement –

Ad image

न शोर-शराबा, न फिल्मी सितारे

बादशाह की यह शादी इतनी गोपनीय रखी गई कि इंडस्ट्री के बड़े दिग्गजों को भी इसकी भनक नहीं लगी। खबर तब पुख्ता हुई जब ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। वायरल तस्वीरों (Badshah and Isha Rikhi Wedding Photos) में बादशाह पारंपरिक साफे और कुर्ते में नजर आ रहे हैं, वहीं ईशा रिखी सुर्ख लाल लहंगे और भारी ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

– Advertisement –

Ad image

 वीडियो में दोनों को मंडप पर फेरे लेते और वरमाला पहनकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि यह समारोह चंडीगढ़ के पास एक निजी फार्महाउस में संपन्न हुआ।

पहली पत्नी से 6 साल पहले हुआ था तलाक

यह बादशाह की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी जास्मीन मसीह से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी (जेसी ग्रेस मसीह सिसोदिया) भी है। लगभग 6 साल पहले दोनों का तलाक हो गया था। ईशा और बादशाह की मुलाकात कुछ साल पहले एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी, जिसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं थीं।

कौन हैं ईशा रिखी? ( Who is Isha Rikhi?)

चंडीगढ़ की रहने वाली ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे’ और ‘हैप्पी गो लकी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।मॉडलिंग की दुनिया में भी उनका बड़ा नाम है। हालांकि बादशाह या ईशा ने अभी तक अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस खबर की घोषणा नहीं की है।

Box Office War: रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए कैसे?

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments