तिरुवनंतपुरम। Monalisa Marriage Video Viral : प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी नीली आंखों से रातों-रात इंटरनेट पर छाने वाली मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। मोनालिसा ने समाज और परिवार की बेड़ियों को तोड़ते हुए अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हैरान कर देने वाली बात यह है कि एक मुस्लिम युवक होने के बावजूद फरमान खान ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। वायरल वीडियो में फरमान, लाल जोड़े में सजी मोनालिसा की मांग में सिंदूर भरते और उन्हें मंगलसूत्र पहनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तालियों के साथ इस जोड़े का स्वागत किया।
फिल्मी प्रेम कहानी
मोनालिसा मूल रूप से इंदौर (MP) की रहने वाली मोनालिसा और महाराष्ट्र के फरमान पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। अलग धर्म होने के कारण मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। आरोप है कि उन पर किसी दूर के रिश्तेदार से शादी का दबाव बनाया जा रहा था। मोनालिसा अपनी मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ की शूटिंग के लिए केरल में थीं, तभी उनके पिता वहां पहुंच गए और उन्हें जबरदस्ती वापस ले जाने की कोशिश की।
मंत्रियों ने कहा- असली केरल स्टोरी
मामला तब बढ़ा जब मोनालिसा और फरमान सुरक्षा के लिए थम्पनूर पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मोनालिसा बालिग हैं और अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। इस जोड़े के समर्थन में केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी समेत कई बड़े नेता सामने आए। मंत्री शिवनकुट्टी ने इस विवाह को “Real Kerala Story” करार दिया।
शादी के बाद मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मेरा परिवार मेरी मर्जी के बिना कहीं और शादी करना चाहता था, लेकिन मुझे वह मंजूर नहीं था। अब मैं अपनी पसंद के इंसान के साथ हूँ और बहुत खुश हूँ।



