Thursday, March 12, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhविधायक बालेश्वर साहू को जमानत

विधायक बालेश्वर साहू को जमानत

भरत सिंह चौहान , जांजगीर–चांपा। MLA Baleshwar Sahu arrested : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को अदालत से जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें जिला जेल से रिहा कर दिया गया।

जेल के बाहर समर्थकों की भीड़

– Advertisement –

जमानत की खबर मिलते ही जेल परिसर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। विधायक की रिहाई पर पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचे।

ये भी पढ़ें : CG Politics : जेल में विधायक बालेश्वर साहू से मिले भूपेश बघेल, कार्रवाई को लेकर क्या कहा? जानिए

– Advertisement –

Ad image

गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ स्वागत

विधायक के बाहर आते ही समर्थकों ने गाजे-बाजे, आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

संविधान और अंबेडकर की तस्वीर के साथ निकले

जेल से बाहर निकलते समय विधायक बालेश्वर साहू बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हाथ में लिए नजर आए। इसके बाद वे कार में संविधान की पुस्तक के साथ रवाना हुए।

विधायक ने क्या कहा?

रिहाई के बाद विधायक बालेश्वर साहू ने कहा, सत्यमेव जयते। मुझे एक किसान बनकर फर्जी मामले में फंसाया गया। राज्य सरकार पर दबाव बनाकर किसान राजकुमार शर्मा ने साजिश रची। उन्होंने आगे कहा कि अब वे जेल से बाहर आकर जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास पर ध्यान देंगे। जिसे जो करना था उसने कर लिया, अब मुझे अपना काम आगे बढ़ाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments