CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 13वां दिन है। आज सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है, जिसमें जंबूरी अनियमितता, शालाओं के युक्तियुक्तकरण और तकनीकी शिक्षा क्षेत्र की गड़बड़ियों को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठने वाले हैं। आज जंबूरी अनियमितता और शालाओं के युक्तियुक्तकरण को लेकर चर्चा होगी, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित मंत्री लखन लाल देवांगन और अरुण साव सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देंगे।
इसके अलावा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत वन मंडल भानुप्रतापपुर क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई और हैवी माइंस वाहनों के संचालन का मुद्दा भी सदन में उठाया जाएगा। इस विषय को बीजेपी विधायक विक्रम उसेंडी द्वारा सदन में उठाने की तैयारी है। वहीं तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में अनियमितताओं को लेकर भी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा।
इसके साथ ही विधायक रिकेश सेन, सुशांत शुक्ला, मोतीलाल साहू और इंद्रशाह मांडवी अपनी-अपनी याचिकाएं सदन में प्रस्तुत करेंगे। सत्र के दौरान चार संशोधन विधेयकों को भी पारित किए जाने की संभावना है, जिससे आज का दिन विधानसभा में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




