Thursday, March 5, 2026
Google search engine
HomeIndiaUAE में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, सतर्क रहने की अपील

UAE में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, सतर्क रहने की अपील

  

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि UAE में मौजूद सभी भारतीय नागरिक सतर्क और शांत रहें तथा स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और समय-समय पर दी जाने वाली आधिकारिक सलाह का पालन करें।

– Advertisement –

दूतावास के मुताबिक विशेष परिस्थितियों के कारण फिलहाल एयरस्पेस और नियमित शेड्यूल्ड फ्लाइट ऑपरेशन कुछ समय के लिए बंद रहेंगे। हालांकि भारतीय और UAE की एयरलाइंस ने स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर ऑपरेशनल और सुरक्षा मंजूरी के आधार पर भारत के कई शहरों के लिए सीमित नॉन-शेड्यूल फ्लाइट्स शुरू की हैं। फंसे हुए भारतीय नागरिक अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क कर इन फ्लाइट्स का लाभ उठा सकते हैं।

इसके अलावा 28 फरवरी के बाद UAE में फंसे ऐसे लोग जिनके वीज़ा की अवधि समाप्त हो गई है, उनके लिए UAE फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी, सिटिज़नशिप, कस्टम एंड पोर्ट अथॉरिटी (ICP) ने ओवरस्टे फाइन में छूट देने की घोषणा की है। यह राहत विज़िटर्स (टूरिस्ट/विज़िट वीज़ा) और उन लोगों के लिए लागू होगी जो विशेष परिस्थितियों के कारण देश नहीं छोड़ पा रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

दूतावास ने बताया कि अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई में भारतीय कॉन्सुलेट की पासपोर्ट, कॉन्सुलर और वीज़ा सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।

किसी भी समस्या या जानकारी के लिए UAE में मौजूद भारतीय नागरिक 24×7 हेल्पलाइन 800-46342 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा WhatsApp: +971 543090571 तथा [email protected] और [email protected] ईमेल के जरिए भी सहायता ली जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments