रायपुर। CG NEWS: भारत के छठी बार अंडर-19 विश्व कप जीतने पर छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय युवा टीम को ऐतिहासिक जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर देश को गौरवान्वित किया है, खासतौर पर वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की विस्फोटक पारी भारतीय क्रिकेट की नई ताकत को दर्शाती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि फाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारतीय युवाओं ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया है और पूरी टीम ने देश को गर्व महसूस कराया है। उल्लेखनीय है कि हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल में भारत ने 50 ओवर में 411 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया और इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया।



