Friday, March 13, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG Accident : जिले के पामगढ़ में आज सुबह लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक का सिर ट्रक के पहिए तले कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

– Advertisement –

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा शारदा वस्त्रालय के सामने हुआ, जब बिलासपुर से शिवरीनारायण की ओर जा रही ट्रक क्रमांक CG 12 C 1295 ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AY 2437 को रौंद दिया।

– Advertisement –

Ad image

मामले की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में दुर्घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है और लोगों ने ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बाइक सवार कहा का है पामगढ़ पुलिस छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments