खैरागढ़,राजनांदगांव । CG NEWS: राजनांदगांव निर्माणाधीन मार्ग पर ग्राम पेंड्रिकला के पास शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैजिक ने पहले पीछे से एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।
हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।
डॉक्टरों ने फिलहाल सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार मैजिक वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।




