Thursday, February 12, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedटीम इंडिया की प्लेइंग XI में होगा बड़ा बदलाव?

टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होगा बड़ा बदलाव?


IND vs NAM T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना नामीबिया से होना है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसके ठीक तीन दिन बाद भारत को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ना है। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव नामीबिया के खिलाफ अपनी ‘बेस्ट प्लेइंग-XI’ सेट करना चाहेंगे।

ओपनिंग में बड़ा बदलाव

भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता ओपनिंग जोड़ी को लेकर है। युवा स्टार अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण (Stomach Infection) के कारण अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि, तिलक वर्मा ने कन्फर्म किया है कि उन्हें छुट्टी मिल गई है, लेकिन पाकिस्तान मैच की अहमियत देखते हुए मैनेजमेंट उन्हें आराम दे सकता है।

अगर अभिषेक बाहर बैठते हैं, तो संजू सैमसन को अंतिम एकादश में मौका मिलना लगभग तय है। संजू के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में उनका बल्ला खामोश रहा था। उनके पास खुद को साबित करने का यह सुनहरा मौका है।

जसप्रीत बुमराह की वापसी, कौन होगा बाहर?

गेंदबाजी विभाग में भारत के लिए राहत की खबर है। यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह वायरल फीवर से उबर चुके हैं और नेट्स पर पसीना बहाते नजर आए हैं। बुमराह की वापसी का मतलब है कि पिछले मैच में 3 विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-XI से बाहर होना पड़ सकता है। कोच रयान टेन डोशेट ने संकेत दिए हैं कि बुमराह पूरी तरह फिट हैं और लय में लौट चुके हैं।

वरुण चक्रवर्ती की एंट्री!

दिल्ली की पिच को देखते हुए टीम इंडिया स्पिन विभाग में वरूण चक्रवर्ती को मौका दे सकती है। हालांकि वॉशिंगटन सुंदर भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि नामीबिया के खिलाफ चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन ज्यादा कारगर साबित हो सकती है।

अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी और टीम 77 रन पर 6 विकेट खो चुकी थी। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव (84)* की जुझारू पारी ने भारत को 161 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। बाद में गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन ने भारत को 29 रनों से जीत दिलाई थी।

भारत की संभावित प्लेइंग-XI:

ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती: टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, अगले मैच में किसे मिलेगा मौका? जानिए 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments