T20 World Cup: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास तो रच दिया है, लेकिन जीत के जश्न के बीच तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईसीसी ने अनुशासनहीनता के मामले में सजा सुनाई है।
क्या हुआ था मैदान पर? (Arshdeep Daryl Mitchell Fight)
8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान यह घटना घटी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 से अधिक रनों का लक्ष्य खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पारी के दौरान जब डेरिल मिचेल क्रीज पर थे, तब अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे।
मिचेल ने एक गेंद को सीधे अर्शदीप की तरफ खेला। उस वक्त मिचेल क्रीज से थोड़ा बाहर लग रहे थे। अर्शदीप ने फुर्ती से गेंद उठाई और सीधे मिचेल की ओर थ्रो कर दिया। गेंद सीधे मिचेल को जाकर लगी, जिससे वे काफी नाराज दिखे। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तुरंत मामला संभाला और अंपायरों ने अर्शदीप को चेतावनी भी दी।
मैच के बाद मांगी थी माफी (Arshdeep Singh Daryl Mitchell clash video)
भारतीय टीम ने यह मैच 96 रनों से जीता और विश्व चैंपियन बनी। जीत के बाद अर्शदीप सिंह ने खेल भावना दिखाते हुए तुरंत डेरिल मिचेल के पास जाकर अपनी गलती के लिए माफी भी मांग ली थी।
आईसीसी ने अर्शदीप सिंह के व्यवहार को कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन मानते हुए उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। (ICC Penalty on Arshdeep Singh)
T20 World Cup 2026 : ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान, एक – एक खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा ?
विराट-बुमराह के क्लब में शामिल हुए Sanju Samson, T20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने दुनिया के 9वें खिलाड़ी
The post T20 World Cup: वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद अर्शदीप सिंह पर गिरी गाज, फाइनल में की थी यह गलती, ICC ने सुनाई सजा appeared first on Grand News.