Monday, February 2, 2026
Google search engine
HomeSportsT20 World Cup 2026 की रिहर्सल के लिए टीम इंडिया का ऐलान

T20 World Cup 2026 की रिहर्सल के लिए टीम इंडिया का ऐलान

T20 World Cup 2026 : टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारत ए (India A) टीम का ऐलान कर दिया गया है, जो विश्व कप से पहले दो अहम वार्मअप मुकाबले खेलेगी। खास बात यह है कि इस पहले प्रेक्टिस मैच में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की वापसी हो रही है, जो चोट से उबरने के बाद फिर से मैदान में नजर आएंगे।

टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले भारतीय क्रिकेट गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बीसीसीआई ने वॉर्म-अप मैचों के लिए ‘भारत ए’ के 15 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी है। इस टीम में युवाओं का जोश और आईपीएल के सितारों की चमक साफ नजर आ रही है।

तिलक वर्मा की ‘मैदान’ पर वापसी

भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की वापसी है। तिलक हाल ही में सर्जरी के बाद बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (CoE) से पूरी तरह फिट होकर लौटे हैं। वह आज अमेरिका के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर उतरेंगे। इसके तुरंत बाद उनके सीनियर टीम के साथ जुड़ने की भी संभावना है।

 आयुष बडोनी को मिली कमान

आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से लोहा मनवाने वाले आयुष बडोनी को इस ‘भारत ए’ टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए टीम की जिम्मेदारी सौंपी है।

वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल:

मुकाबला विपक्षी टीम स्थान
मैच 1 अमेरिका डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
मैच 2 नामीबिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE), बेंगलुरु

 

 सितारे और चोट का अपडेट

टीम में मयंक यादव की रफ्तार और रवि बिश्नोई की फिरकी का तड़का लगा है। रियान पराग कंधे की चोट से उबरकर टीम में वापस आ गए हैं, जिससे मिडिल ऑर्डर को काफी गहराई मिलेगी। वॉशिंगटन सुंदर अपनी चोट के कारण एक बार फिर बाहर हैं। उन्हें जल्द ही अपना फिटनेस टेस्ट देना होगा। नमन धीर, आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम जैसे खिलाड़ियों के पास चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का यह सुनहरा मौका है।

इंडिया ‘A’ का 15 सदस्यीय स्क्वाड

आयुष बडोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments