भरत सिंह चौहान, सक्ती। CG News : जिले के बाराद्वार थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम कड़ारी के नाला के पास आम जगह पर छापेमारी कर 7 जुआरियों को पकड़ लिया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में काट पत्ती नाम का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 हजार 500 रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन और 9 मोटरसाइकिल जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर अवैध जुआ, गांजा और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।
CG News : छत्तीसगढ़ में यहां चल रहा था धर्मांतरण का खेल! पुलिस की दबिश में कई संदिग्ध हिरासत में
Raipur Breaking : रायपुर में फिल्मी स्टाइल में लूट: बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश




