Sunday, March 15, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhसरपंच पति की दबंगई! शिकायत से नाराज़

सरपंच पति की दबंगई! शिकायत से नाराज़

सक्ती। CG NEWS: सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीगढ़ में सरपंच पति की कथित गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्राम पंचायत के सरपंच पति गोपाल दास महंत शिकायतकर्ता के घर में घुसकर विवाद करते हुए नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता धनुषगीर गोस्वामी ने गांव में अवैध मिट्टी खुदाई, अवैध बोर और मनरेगा तालाब में राखड़ डालने की शिकायत संबंधित विभागों से की थी। इसी शिकायत को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।

पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद सरपंच पति गोपाल दास महंत और उनके सहयोगियों द्वारा उन्हें धमकाया गया और डराने-धमकाने की कोशिश की गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट, चाकूबाजी और गोली-बंदूक से धमकाने जैसे कमेंट किए जा रहे हैं।
घटना के बाद पीड़ित परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र के काशीगढ़ गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

– Advertisement –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments