Sunday, March 8, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhसरकारी राशन दुकान से 26 क्विंटल चावल पार

सरकारी राशन दुकान से 26 क्विंटल चावल पार

कवर्धा। CG News : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में अज्ञात चोरों ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान को निशाना बनाया है। चोरों ने न केवल दुकान का ताला तोड़ा, बल्कि गरीबों के हक का 26 क्विंटल चावल और तौलने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी चोरी कर लिया।

आधी रात को वारदात

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। चोरों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाकर राशन दुकान का ताला चटकाया और अंदर रखे 53 कट्टा चावल (लगभग 26 क्विंटल) लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब सोसायटी संचालक दुकान पहुंचे, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान तितर-बितर पड़ा था।

75 हजार से अधिक की चोरी

– Advertisement –

Ad image

संचालक ने बताया कि दुकान से गायब हुए 53 कट्टा सरकारी चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटे की कुल कीमत 75,000 रुपये से अधिक है। इसकी सूचना खाद्य विभाग के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी गई।

ग्रामीणों में आक्रोश

 बानो गांव में हुई इस चोरी ने गरीबों के सामने राशन का संकट खड़ा कर दिया है। इस घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी है।

सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments