CG Crime : भिलाई के अमलेश्वर थाना पुलिस ने सूने घर में हुई बड़ी चोरी का सिर्फ 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। महादेव घाट इलाके में एक बंद घर से सोने–चांदी के जेवर और नगदी मिलाकर 80 हज़ार रुपए की चोरी की गई थी। पुलिस ने सुबह पेट्रोलिंग के दौरान स्कूटी में संदिग्ध हालत में घूम रहे तीन युवकों को रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में तीनों ने वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने चोरी की सामग्री को अमलेश्वर के ही ज्वेलरी शॉप में बेचने की बात भी बताई। निशानदेही पर पूरा मसरूका बरामद कर अमित सोनकर, मोनू उर्फ दीक्षांत मांझी और राहुल सोनकर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अमलेश्वर पुलिस की तेज़ और सटीक कार्रवाई की अब हर तरफ चर्चा है।



