Monday, March 16, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentसलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ

मुंबई। Bollywood Film Update: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल दिया गया है। अब यह फिल्म ‘मातृभूमि: May War Rest in Peace’ के नाम से रिलीज की जाएगी। फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर नए टाइटल की घोषणा करते हुए सलमान खान का दमदार नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें फिल्म की टैगलाइन “May War Rest in Peace” खास चर्चा में है। इस टैगलाइन के जरिए युद्ध के बजाय शांति का संदेश देने की कोशिश की गई है।

बताया जा रहा है कि गलवान घाटी की घटना से प्रेरित इस फिल्म के नाम को लेकर चीन की प्रतिक्रिया और विवाद के बाद मेकर्स ने टाइटल बदलने का फैसला लिया। सोशल मीडिया पर इस घोषणा के बाद फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है और कई लोग इस फैसले की सराहना कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के कुछ गाने और टीजर पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, और अब फैंस को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments