रवि विदानी, महासमुंद। CG Breaking : जिले के बसना क्षेत्र में शासकीय प्राथमिक शाला सिंगबहाल में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शिक्षिका पर बच्चों को ठीक से पढ़ाई नहीं कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षिका बच्चों को नियमित और सही तरीके से पढ़ाई नहीं करातीं, जिसके कारण बच्चे पढ़ाई में कमजोर होते जा रहे हैं। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने पहले ही बीईओ और एसडीएम से शिकायत कर शिक्षिका को हटाने के लिए 7 दिन का समय दिया था।
लेकिन निर्धारित समय में कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ ग्रामीणों ने आज स्कूल में ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया। करीब एक घंटे तक स्कूल का गेट बंद रहा और ग्रामीणों ने जमकर नाराज़गी जताई।
मामले की जानकारी मिलने पर सरायपाली के बीईओ ने ग्रामीणों को समझाइश दी और जल्द ही शिक्षिका को हटाने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने ताला खोल दिया और मामला शांत हुआ।
CG Crime : बर्थडे पार्टी में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाया और फिर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार
CG News : सचिव पर वसूली और अभद्र व्यवहार का आरोप, हटाने की मांग




