नोएडा: Yash Dayal Marriage: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल ने अपनी लेडी लक लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर (Who is Shweta Pundir) के साथ शादी कर ली है।
यश दयाल और श्वेता की शादी नोएडा में संपन्न हुई। इस समारोह को काफी निजी रखा गया था, जिसमें केवल दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए। हालांकि, अब शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें यह जोड़ा बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।
कौन हैं यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर? (Who is Shweta Pundir)
यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर दिल्ली की रहने वाली हैं और डिजिटल दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। इंस्टाग्राम पर श्वेता के लगभग 6 लाख फॉलोअर्स हैं। वह एक आर्टिस्ट, कंटेंट क्रिएटर और व्लॉगर हैं। उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर्स के साथ भी काम किया है।
IPL 2026 में RCB के रिटेन खिलाड़ी हैं यश
मैदान पर यश दयाल का प्रदर्शन शानदार रहा है, यही वजह है कि RCB ने उन पर भरोसा जताते हुए 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। 2022 में गुजरात टाइटंस से करियर शुरू करने वाले यश, 2023 में रिंकू सिंह के पांच छक्कों के बाद काफी दबाव में थे। 2024 सीजन में उन्होंने RCB के लिए बेहतरीन गेंदबाजी कर अपनी काबिलियत साबित की, जिसके दम पर उन्हें टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में भी जगह मिली थी।




