रायपुर। शहीद भाई तारु सिंह फाउंडेशन द्वारा 17वें सिख प्रीमियर लीग (एसपीएल) 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 5 दिसंबर से 14 दिसंबर तक किया गया है, आज शनिवार सेमीफाइनल के दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। सेमीफाइनल मुकाबले में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महसचिव गुरुचरण सिंह होरा और कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, कराटे संघ के अध्यक्ष विजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


चेयरमैन होरा ने की आयोजन सराहना
चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि सिख स्वरुप को एक नई ऊर्जा प्रदान करने के लिए हर वर्ष आयोजित होने वाली सिख प्रीमियर लीग खिलाड़ियों में खेल के प्रति जुनून और आत्मविश्वास बढ़ाती है। ऐसे आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, अनुभव हासिल करने और अपने खेल को और अधिक निखारने का अवसर मिलता है।
आज के परिणाम
पहला सेमीफाइनल मुकाबला रायपुर और चंडीगढ़ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लुधियाना और पटियाला की टीमों के बीच खेला जा रहा है, जिसके परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।

कल खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को आयोजित किया जाएगा, जहां रायपुर की टीम खिताब के लिए दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी।




