डेस्क। IND VS ENG : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का सर्वोच्च स्कोर में से एक है।
संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। इस मैच में इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद और विल जैक्स ने दो-दो विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर ने एक सफलता अपने नाम की।
इस मैच में इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग कर 253 रन बनाये।
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराएंगे। इससे पहले 2022 और 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड आमने-सामने थे।
टी20 विश्वकप फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीमें
- भारत – 3 बार (2007, 2014, 2024)
- इंग्लैंड – 3 बार (2010, 2016, 2022)
- पाकिस्तान – 3 बार (2007, 2009, 2022)
- श्रीलंका – 3 बार (2009, 2012, 2014)
- न्यूजीलैंड – 2 बार (2021, 2026*)
- वेस्टइंडीज – 2 बार (2012, 2016)
- ऑस्ट्रेलिया – 2 बार (2010, 2021)




