Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhसंसदीय स्थायी समिति की बैठक में सांसद

संसदीय स्थायी समिति की बैठक में सांसद

नई दिल्ली/रायपुर। CG NEWS:आज नई दिल्ली में आयोजित रसायन और उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति (2025-26) की महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित हुए। बैठक में रसायन और उर्वरक मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ उर्वरक विभाग की ‘अनुदानों की मांगों (2026-27)’ पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें अग्रवाल ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के किसानों के हितों और प्रदेश की कृषि आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा।

– Advertisement –

Ad image

अग्रवाल ने बैठक में इस बात पर बल दिया कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, जहाँ खरीफ और रबी दोनों सीजन में उर्वरकों की मांग अधिक रहती है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि प्रदेश के दूरस्थ अंचलों (बस्तर और सरगुजा) तक खाद की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

अग्रवाल ने बजट (2026-27) की मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि उर्वरकों के अंतरराष्ट्रीय दामों में उतार-चढ़ाव का असर छत्तीसगढ़ के छोटे और सीमांत किसानों पर नहीं पड़ना चाहिए।

– Advertisement –

Ad image

अग्रवाल ने राज्य में खाद की कमी की किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बफर स्टॉक बनाए रखने और रैक (Rake) की सुगम आवाजाही पर चर्चा की ।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, “छत्तीसगढ़ समेत देशभर के अन्नदाताओं का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने समिति की बैठक में स्पष्ट किया है कि प्रदेश के किसानों को खाद और उर्वरक के लिए किसी भी तरह की बाधा या कालाबाजारी का सामना न करना पड़े। केंद्र सरकार से हमारी चर्चा का मुख्य लक्ष्य छत्तीसगढ़ के हर खेत तक उचित मूल्य पर खाद पहुँचाना और कृषि उत्पादकता को बढ़ाना है।”

बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए उर्वरक विभाग के लक्ष्यों की समीक्षा की गई। अग्रवाल ने सुझाव दिया कि नैनो यूरिया और अन्य वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान और वितरण केंद्रों का विस्तार किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments