रायपुर, 5 फरवरी 2026। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन, रायपुर एवं ICAI रायपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में “डिसिफरिंग द यूनियन बजट 2026” विषय पर अर्द्धदिवसीय संगोष्ठी विमतारा भवन, शांति नगर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में रायपुर एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कर सलाहकार एवं अधिवक्ताओं ने सहभागिता की।
सीए. रवि अग्रवाल एवं सीए. साक्षी गोपाल अग्रवाल ने प्रत्यक्ष कर संशोधनों का विश्लेषण प्रस्तुत किया, जबकि सीए. जितेंद्र सिंह खनुजा ने जीएसटी एवं सीमा शुल्क परिवर्तनों पर जानकारी दी। सीए. भावेश मित्तल ने बजट के आर्थिक परिप्रेक्ष्य एवं दीर्घकालिक प्रभावों पर प्रकाश डाला।
अध्यक्ष अधिवक्ता निखिल कुमार अग्रवाल एवं सचिव सीए. मोहम्मद यूसुफ दाऊदी सहित ICAI रायपुर शाखा के अध्यक्ष सी ए विकास गोलेछा ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार माना। कार्यक्रम का संयोजन सीए. अमित चंद्र शर्मा एवं सीए. रश्मि वर्मा द्वारा किया गया।
मो. यूसुफ दाऊदी
सचिव, आयकर बार एसोसिएशन, रायपुर





