Friday, March 6, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhसड़क हादसे में घायल पिता, पुत्र न्याय के लिए

सड़क हादसे में घायल पिता, पुत्र न्याय के लिए

महासमुंद। CG NEWS: महासमुंद में सड़क दुर्घटना के एक मामले में पुलिस की सुस्ती सवालों के घेरे में है। करीब चार माह पहले हुए हादसे में पिता-पुत्र घायल हुए थे, लेकिन अब तक सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में अदालत में चालान पेश नहीं किया है। इससे पीड़ित परिवार न्याय की आस में भटकने को मजबूर है।

– Advertisement –

Ad image

दरअसल यह पूरा मामला महासमुंद के रायपुर रोड स्थित एक ढाबा के पास का है। प्रार्थी हरपाल सिंह चावला ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 6 अक्टूबर 2025 की रात करीब पौने 9 बजे वह अपने पुत्र सेतज चावला के साथ बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 MT 6636 से खरोरा की ओर से महासमुंद आ रहे थे। जैसे ही वे खासला ढाबा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार क्रमांक CG 06 HE 8881 के चालक दीपक ठाकुर ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

– Advertisement –

Ad image

इस हादसे में पिता-पुत्र दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हरपाल सिंह चावला को हाथ, कोहनी, पीठ, कमर और सिर में चोट आई, जबकि उनके पुत्र सेतज चावला के बाएं हाथ की कलाई और तीन उंगलियों में गंभीर चोटें आईं।

Mahasamund Police Campaign : महासमुंद पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, पुलिस वैरिफिकेशन नहीं करवाने वालों की बना रहे क्राइम कुंडली

घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 184 एलकेएस, 125 (ए) बीएनएस और 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि घटना को चार महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद अब तक इस मामले में न्यायालय में चालान पेश नहीं किया गया है।

ऐसे में पीड़ित परिवार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक अपनी जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments