MS Dhoni Update: आईपीएल के रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया में चर्चा है कि क्या दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे या नहीं।
खबरें आ रही हैं कि ट्रेनिंग सत्र के दौरान धोनी की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। इस वजह से उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि वे कितने मैचों से बाहर रहेंगे। वायरल हो रही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी अपनी चोट के कारण शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं और वे टीम के साथ गुवाहाटी भी नहीं गए हैं।
टीम की कमान रुतुराज गायकवाड के पास है, वहीं धोनी की गैरहाजिरी में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे। कप्तान गायकवाड पहले ही ये कहा चुके हैं कि उनके साथ संजू सैमसन पारी का आगाज करेंगे। सीएसके का पहला मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा, लेकिन धोनी टीम के साथ नहीं गए हैं, वे अभी चेन्नई में ही हैं, जहां टीम का कैप लगा हुआ था। यानी मैच के दौरान धोनी टीम के साथ डगआउट में भी दिखाई नहीं देंगे।
RR के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे एमएस धोनीआईपीएल में आज यानी टूर्नामेंट के तीसरे दिन चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। मुकाबला शाम को साढ़े सात बजे शुरू होगा। इस बीच ये तो पक्का है कि आज का मैच पूर्व कप्तान एमएस धोनी नहीं खेलेंगे। उनकी पिंडली में खिंचाव आ गया था, वे कम से कम पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं।



