Rinku Singh : टी20 वर्ल्ड कप की खिताबी जीत का हिस्सा रहे रिंकू को अब उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) नियुक्त किया गया है।
इतनी होगी सैलरी (Rinku Singh Regional Sports Officer UP)
अलीगढ़ के एक सामान्य परिवार से निकलकर विश्व क्रिकेट में छाने वाले रिंकू सिंह अब सरकारी अधिकारी के रूप में खेल और खिलाड़ियों का भविष्य संवारेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पद पर रिंकू की अनुमानित सैलरी 70,000 से 80,000 रुपये प्रति माह के बीच हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि होना अभी बाकी है।
RSO के रूप में रिंकू के मुख्य कार्य अपने क्षेत्र के खेल मैदानों और बुनियादी ढांचे की देखरेख करना। राज्य सरकार की खेल योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना।ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर उभरती हुई प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें मंच देना।
KKR ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी
आईपीएल 2026 के आगामी सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी रिंकू सिंह पर बड़ा दांव खेला है। फ्रेंचाइजी ने रिंकू को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। अनुभवी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में रिंकू अब टीम के नेतृत्व समूह का हिस्सा होंगे। 2018 में डेब्यू करने वाले रिंकू आज KKR की पहचान बन चुके हैं। 59 मैचों में 145 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 1099 रन बनाना उनकी काबिलियत का सबूत है।
रिंकू का आईपीएल करियर किसी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने अब तक 52 पारियों में 30.52 की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं।
Rinku Singh: सरकारी नौकरी मिली… क्या रिंकू सिंह छोड़ देंगे क्रिकेट? योगी सरकार के फैसले से बढ़ा सस्पेंस
IPL 2026: RCB को लगा झटका, ये मैच विनर खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर




