Wednesday, March 25, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedRCB को लगा झटका, Yash Dayal पूरे सीजन से बाहर

RCB को लगा झटका, Yash Dayal पूरे सीजन से बाहर


बेंगलुरु : IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खेमे में मायूसी छा गई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल निजी कारणों के चलते आगामी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। RCB के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट ने अधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि कर दी है।

पर्सनल सिचुएशन बनी वजह (Yash Dayal Out of IPL 2026)

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरसीबी के डायरेक्टर मो बोबाट ने यश दयाल की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा, हम पुष्टि करते हैं कि यश इस सीजन टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह एक कठिन व्यक्तिगत स्थितिसे गुजर रहे हैं। फ्रेंचाइजी के तौर पर हम हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे। बोबाट ने आगे जोड़ा कि यश अभी भी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने रहेंगे, लेकिन सीजन-19 के लिए वह उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

तस्वीरों ने पहले ही दे दिया था संकेत

यश दयाल के बाहर होने की अटकलें तब तेज हो गई थीं जब हाल ही में सोशल मीडिया पर आरसीबी की नई टीम बस की तस्वीरें वायरल हुईं। इस पोस्टर में टीम के लगभग सभी प्रमुख खिलाड़ियों के चेहरे थे, लेकिन यश दयाल वहां से नदारद थे।

RCB की गेंदबाजी पर संकट के बादल (RCB Squad Updates IPL 2026)

यश दयाल का बाहर होना आरसीबी के लिए दोहरा झटका है क्योंकि अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले ही शुरुआती कुछ मैचों के लिए अनुपलब्ध हैं। आपको बता दें यश दयाल ने पिछले सीजन में आरसीबी के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट चटकाए थे और क्रिटिकल ओवरों में टीम को जीत दिलाई थी। फ्रेंचाइजी ने अभी तक यश दयाल के विकल्प का ऐलान नहीं किया है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आरसीबी यश दयाल की जगह किस भारतीय तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments