Thursday, March 5, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhरायपुर में यहां खून से लथपथ मिली युवक की लाश

रायपुर में यहां खून से लथपथ मिली युवक की लाश

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर के खारून रेलवे कॉलोनी में गुरुवार सुबह युवक की खून से लथपथ लाश मिली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक की शिनाख्त राजा साहू के रुप में हुई है।

मामला गंज थाना क्षेत्र का है। गंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह कुछ राहगीरों ने रेलवे कॉलोनी के भीतर युवक को खून से सना हुआ जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। आपसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

– Advertisement –

दरअसल, गुरुवार सुबह राहगीरों की सूचना पाकर गंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान राजा साहू के रूप में हुई है, जो चुना भट्टी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

युवक के आसपास जमीन पर खून के धब्बे पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

जांच अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments