रायपुर। RAIPUR NEWS : दिनांक 08.03.2026 को थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी चौक के पास एक TVS XL100 वाहन क्रमांक CG04FA-1660 का चालक अपने वाहन में तीन छोटे बच्चों को बैठाकर तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पाया गया। उक्त कृत्य से न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ, बल्कि मानव जीवन को भी गंभीर संकट में डालने की स्थिति उत्पन्न हो गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण को स्वतः संज्ञान में लेकर वाहन चालक की पतासाजी की गई। जांच के दौरान वाहन चालक की पहचान भोजराज ताण्डी, पिता राजेश ताण्डी, निवासी कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर के रूप में हुई।
उक्त कृत्य को गंभीरता से लेते हुए वाहन चालक के विरुद्ध थाना खमतराई में अप क्र 157/26 धारा 281 बीएनएस तथा एम वी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।




