Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhरायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी कार्रवाई की है। थाना गंज क्षेत्र में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 50 लाख 35 हजार रुपए नगद सहित करीब 80 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।

बता दे 8 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंधु भवन पार्किंग के पास एक कार में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारपहिया वाहन में सवार रितेश गोविंदानी, मोह. अख्तर, विक्रम राजकोरी और सागर पिंजानी को गिरफ्तार किया।

जांच में पाया गया कि आरोपी विभिन्न ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के मास्टर आईडी और यूजर आईडी कमीशन के आधार पर उपलब्ध कराते थे। आरोपियों से लैपटॉप, मोबाइल फोन, हुंडई टक्सन कार, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों में जमा करोड़ों रुपए की राशि होल्ड कराई है। थाना गंज में सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अब पुलिस सट्टा खेलने वाले ग्राहकों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments