Friday, February 20, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhरायपुर में फिल्मी अंदाज में अपहरण की साजिश

रायपुर में फिल्मी अंदाज में अपहरण की साजिश

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी के Azad Chowk Police Station क्षेत्र में पुलिस की त्वरित और रणनीतिक कार्रवाई से अपहरण कर बंधक बनाकर वसूली की साजिश को नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

दो बंधक सकुशल मुक्त

– Advertisement –

19 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि घोराही तालाब रामकुंड क्षेत्र में दो व्यक्तियों को अवैध रूप से बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट Sandeep Patel ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

एडिशनल डीसीपी Rahul Dev Sharma एवं एसीपी Ishu Agrawal के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक झोपड़ी में रेड कार्रवाई की, जहां से जीवन यदु और राकेश शर्मा (दोनों निवासी धमतरी) को सकुशल मुक्त कराया गया।

– Advertisement –

Ad image

2 लाख के लेन-देन विवाद में रची साजिश

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि करीब 2 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में आरोपियों ने सुनियोजित साजिश रचकर दोनों पीड़ितों का करबला तालाब के पास से अपहरण किया। हथियारों के बल पर मारपीट कर जबरन जमीन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए तथा नगदी, बैंक दस्तावेज, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूट ली गई।

6 आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

पुलिस ने सतत दबिश और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹3,500 नगद, 2 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

मुख्य आरोपी हरिओम सोनकर के खिलाफ 14 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 42/2026 के तहत विभिन्न धाराओं सहित बीएनएस और आर्म्स एक्ट के प्रावधानों में मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस टीम का विशेष योगदान

कार्रवाई में थाना प्रभारी अजीत सिंह राजपूत सहित उपनिरीक्षक एवं आरक्षकों की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राजधानी में अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रोएक्टिव पुलिसिंग और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments