Thursday, March 12, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhरायपुर को मेट्रो सिटी बनाने का संकल्प

रायपुर को मेट्रो सिटी बनाने का संकल्प

रायपुर। CG NEWS: रायपुर शहर के समग्र और सुनियोजित विकास के लिए राज्य सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है और इसके लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि जनादेश और जनभावना के अनुरूप रायपुर को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहां सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की आधुनिक व सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नगरीय निकायों को अधोसंरचना विकास के लिए पूर्व की तुलना में ढाई गुना अधिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे राजधानी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विकास कार्य संभव हो सकेगा।

– Advertisement –

तेजी से बढ़ते शहरीकरण के चलते यातायात, आवास, जल आपूर्ति और सार्वजनिक सेवाओं पर बढ़ते दबाव को देखते हुए अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों स्तरों पर व्यावहारिक योजनाएं बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि रायपुर का समग्र विकास तभी संभव है जब नगर निगम, रेलवे और लोक निर्माण विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए जमीनी मुद्दों को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में ड्रेनेज सिस्टम, प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिक्रमण, निगम के व्यवसायिक परिसरों में खाली दुकानों के पुनर्विक्रय, स्वास्थ्य अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, मेकाहारा मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं के उन्नयन, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, जल शोधन संयंत्र, सीवरेज नेटवर्क, खेल मैदानों के संरक्षण और झुग्गी-झोपड़ी पुनर्विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

– Advertisement –

Ad image

साथ ही भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अंडरग्राउंड विद्युत लाइनें, नए सड़क मार्ग, फ्लाईओवर, सार्वजनिक भवन और स्टेडियम निर्माण जैसे प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स पर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र मुख्य सचिव कार्यालय को भेजने और बुनियादी अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि रायपुर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक-अनुकूल राजधानी के रूप में विकसित किया जा सके।

बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी सहित पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, रायपुर महापौर मीनल चौबे, मुख्य सचिव विकास शील, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments