Monday, February 16, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhरायपुर की सूरत बदलने सड़क पर उतरे

रायपुर की सूरत बदलने सड़क पर उतरे

रायपुर। RAIPUR NEWS : रायपुर के विकास पुरुष और वरिष्ठ भाजपा नेता, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और जन-सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। सोमवार को उन्होंने राजधानी रायपुर को सुंदर, सुव्यवस्थित और सुगम यातायात युक्त बनाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। विकास कार्यों की धरातलीय स्थिति परखने और भविष्य की कार्ययोजनाओं को गति देने के लिए श्री अग्रवाल ने अधिकारियों की टीम के साथ घंटों पसीना बहाया।

निरीक्षण के दौरान सांसद श्री अग्रवाल ने शहर के मध्य स्थित व्यस्त सड़कों का अधिकारियों के साथ अवलोकन किया तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए सड़कों को व्यवस्थित करने, अतिक्रमण हटाने एवं यातायात के सुचारु संचालन हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

– Advertisement –

सबसे पहले श्री बृजमोहन अग्रवाल ऑक्सीजोन पहुंचे वहां की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और वहां स्वच्छता, हरियाली एवं नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया और इसे अधिक जन-उपयोगी बनाने के निर्देश दिए।

इसके बाद श्री बृजमोहन अग्रवाल शंकर नगर मेन रोड पहुंचे, शंकर नगर क्षेत्र में लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क मार्ग को क्लियर करने एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

– Advertisement –

Ad image

सांसद श्री अग्रवाल ने कचना में निर्माणाधीन रेल ब्रिज का निरीक्षण कर उसके निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जोरा से कचना, मोवा होते हुए WRS तक प्रस्तावित सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए उसकी प्रक्रिया को गति देने पर जोर दिया।
इसके अतिरिक्त कचना क्षेत्र में रेलवे द्वारा स्वीकृत अंडरपास का भी अवलोकन किया गया।
यहां से श्री अग्रवाल और उनकी टीम नरहरिया तालाब, सिद्धार्थ चौक पहुंची यहां स्वीकृत दिव्यांग पार्क स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “रायपुर केवल छत्तीसगढ़ की राजधानी नहीं, बल्कि प्रदेश की पहचान है। इसे सुंदर, सुव्यवस्थित, सुरक्षित और जन-अनुकूल बनाना हमारी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।”

शहर के सर्वांगीण विकास, बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की यह सक्रियता राजधानी रायपुर को एक आधुनिक, स्वच्छ एवं सुगम शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति और विशेष रूप से दिव्यांग जनों के लिए एक आधुनिक और सुविधायुक्त स्थान विकसित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

उनके इस तूफानी दौरे से प्रशासनिक अमले में भी सक्रियता देखी गई। स्थानीय नागरिकों ने भी अपने सांसद के इस समर्पण की सराहना करते हुए इसे रायपुर के स्वर्णिम भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments