Tuesday, April 7, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentराष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर पहुंचकर रैपर बादशाह ने मांगी माफी, ज़रूरतमंद...

राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर पहुंचकर रैपर बादशाह ने मांगी माफी, ज़रूरतमंद लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने और महिला सशक्तिकरण पर गाना बनाने का किया वादा

नई दिल्ली। टटीरी गाने के विवाद में फंसे गायक आदित्य सिसोदिया उर्फ बादशाह आज मंगलवार को दोपहर में राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर पहुंचे हैं, जहां उनसे आज पूछताछ किया जा रहा है. टटीरी गाने में अमर्यादित बोल पर रैपर बादशाह विवादों में फंसे हुए हैं. उन पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज है.

पानीपत निवासी नारी तू नारायणी संगठन की अध्यक्ष सविता आर्य ने उनके खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत दी थी, जिसके बाद आयोग ने पंचकूला और जींद में बादशाह के खिलाफ शिकायत दी थी. साथ ही 13 मार्च को पानीपत जिला सचिवालय में होने वाली जनसुनवाई में पेश होकर अपना पक्ष रखने लिए समन जारी किया गया था. लेकिन वह अपने कार्यक्रम में फंसे होने की वजह से राज्य महिला आयोग नहीं पहुंच पाए. इसके बाद अब उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर बुलाया गया था, जहां आज वह पहुंचे है.

– Advertisement –

Ad image

करीब एक घंटे चली पूछताछ

– Advertisement –

Ad image

राष्ट्रीय महिला आयोग में रैपर और बॉलीवुड सिंगर बादशाह से तकरीबन 1 घंटे से ज्यादा की पूछताछ की गई. उसके बाद जब वह बाहर निकले तो उनके वकील अक्षय दहिया ने बताया कि आज हमारे क्लाइंट बादशाह को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस देकर बुलाया था. उन्होंने यहां आकर माफी मांगी है और कहा है कि आगे से ऐसा कोई भी विवादित गाना नहीं गाएंगे जो महिलाओं को ठेस पहुंचाता हो.

उन्होंने कहा कि अब हम लोग एक गाना बनाएंगे, जिसमें महिला सशक्तिकरण को लेकर होगा. पूरे देश में 50 ज़रूरतमंद लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा भी उनकी माफी पर विचार करने की बात कही गई है और कहा गया है कि आगे से ख्याल रखें कि महिलाओं को लेकर किसी भी प्रकार का कोई भी विवादित गाना ना बने.

राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम 1990 के तहत आयोग महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न, हिंसा या भेदभाव की शिकायत लेकर पुलिस या प्रशासन से रिपोर्ट मांग सकता है. संबंधित व्यक्ति या अधिकारियों को आयोग के समक्ष बुलाने के लिए समन जारी कर सकता है. पुलिस या सरकार को कार्रवाई करने की सिफारिश कर सकता है. यदि अपराध बनता है तो एफआईआर दर्ज करने या जांच करने को कह सकता है. अंतिम फैसला पुलिस या अदालत का होता है. बता दें कि बॉलीवुड रैपर और सिंगर बादशाह ज्यादातर अपने रैप सॉन्ग के लिए प्रसिद्ध है, जहां उनके करोड़ों में फॉलोअर्स है.

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments