पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : न्यायधानी के सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सड़कों पर बेवजह मजमा लगाकर आम लोगों को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की विशेष टीम ने थाना क्षेत्र में बाइक पेट्रोलिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से घेराबंदी कर 6 युवकों को पकड़ा है, जो आने-जाने वाले राहगीरों के लिए असुविधा का कारण बन रहे थे।
पकड़े गए युवकों में गणेश नगर चुचुहियापारा निवासी सागर सिंह, रजत दुबे, रितिक दुबे, नयापारा का इरफान खान उर्फ बघीरा सहित मनोज पटेल और राज लाल सिंह शामिल हैं।इन सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया गया है जहां आगे की कार्रवाई की गई।
CG CRIME NEWS : 14 वर्षीय किशोर की हत्या, चचेरा भाई ही निकला कातिल, बताई जा रही यह वजह




