Friday, February 13, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhपुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का

पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का

जगदलपुर, बस्तर। CG NEWS: बस्तर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने करारा प्रहार करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बोधघाट थाना पुलिस की कार्रवाई में जगदलपुर और ओडिशा के नबरंगपुर से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल के 440 पत्ते और कुल 3,520 कैप्सूल बरामद हुए हैं, जिनका वजन करीब ढाई किलोग्राम और बाजार मूल्य लगभग 14 लाख रुपये आंका गया है।

जांच में सामने आया है कि जगदलपुर का आरोपी शहर के युवाओं को नशीली टैबलेट बेच रहा था, जबकि इसकी सप्लाई ओडिशा के नबरंगपुर से की जा रही थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सप्लायर मेडिकल स्टोर की आड़ में इस अवैध धंधे को संचालित कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले जगदलपुर में एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और उसकी निशानदेही पर ओडिशा पहुंचकर मुख्य सप्लायर को भी दबोच लिया।

– Advertisement –

मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

– Advertisement –

Ad image

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments