दुर्ग। CG NEWS : जिले में पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेटे को पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने एक परिवार से 3 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित का आरोप है कि 13 साल तक उसे सिर्फ आश्वासन और धमकियां मिलती रहीं। आरोपी ने रकम लौटाने के लिए लिखित समझौता भी किया, लेकिन एक रुपया भी वापस नहीं किया। पुलिस कनेक्शन और राजनीतिक रसूख के चलते मामला दबा रहा। आखिरकार एसपी से शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ भिलाईनगर थाने में धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।




