Friday, March 13, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhप्रदेश में कोल्ड वेव का कहर जारी, खुले

प्रदेश में कोल्ड वेव का कहर जारी, खुले

अंबिकापुर। CG NEWS : शहर में बढ़ते ठंड के बीच एक दुखद घटना सामने आई है। पुराने बस स्टैंड इलाके में खुले में सोए एक अज्ञात व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुराने बस स्टैंड के पास उसकी लाश पड़ी देखी, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से इसी इलाके में दिखाई दे रहा था और संभवतः भीख मांगकर गुजर-बसर कर रहा था।

– Advertisement –

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के पास गर्म कपड़ों का अभाव था और वह मंगलवार शाम को भी खुले में ठंड से कांपता दिखाई दिया था। रात के समय तापमान में अचानक गिरावट के बाद हालात और अधिक खराब हो गए। प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि ठंड ही उसकी मौत का मुख्य कारण है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की स्पष्ट पुष्टि होगी।

– Advertisement –

Ad image

गौरतलब है कि अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के दो से तीन पॉकेट में अगले 48 घंटों तक कोल्ड वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियाँ बरतने की सलाह दी गई है।

प्रदेश के सात प्रमुख शहरों मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा, जगदलपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इनमें भी मैनपाट सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मैनपाट में रात के दौरान ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल गईं, जिससे पहाड़ी इलाकों में सर्दी का असर और अधिक तेज महसूस किया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments