Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपप्पियों में भी मौजूद होता है भेड़ियों का डीएनए

पप्पियों में भी मौजूद होता है भेड़ियों का डीएनए


पप्पियों में भी मौजूद होता है भेड़ियों का डीएनए


25-Nov-2025 8:21 PM

नन्हें मुन्ने प्यारे से पप्पी जो बच्चों के खासे दुलारे होते हैं, उनमें भी भेड़ियों का डीएनए मौजूद हो सकता है. अमेरिकी वैज्ञानिकों ने खोज कर यह जानकारी दी है कि दो तिहाई कुत्तों की प्रजातियों में भेड़िये के डीएनए की इतनी मात्रा जरूर होती है जिसका पता लगाया जा सके. वैज्ञानिकों ने आधुनिक कुत्तों की 64 फीसदी प्रजातियों में भेड़िये का डीएनए होने की जानकारी जुटाई है.  

यह डीएनए की वह मात्रा नहीं है जो 20,000 साल पहले जब भेड़ियों से कुत्तों की प्रजाति विकसित हुई तब आई थी. वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि विकसित होने के बाद भी भेड़ियों और कुत्तों के बीच बीते कुछ हजार सालों में भी सहवास होता रहा है. नई रिसर्च रिपोर्ट के सहलेखक लोगान किस्टलर का कहना है कि इसका मतलब यह नहीं है कि भेड़िए जंगल से आकर, “आपके पालतू कुत्तों के साथ सहवास करते रहे हैं.” भेड़िए और कुत्ते के संसर्ग से बच्चे पैदा हो सकते हैं. हालांकि, इनके बीच संबंध बनने की घटनाएं दुर्लभ हैं. 

वैज्ञानिकों को यह जरूर लगता है कि कुत्तों के आकार, सूंघने की शक्ति और यहां तक कि आधुनिक कुत्तों के प्रजातियों की प्रवृत्तियों पर भी भेड़िए के डीएनए का असर होता है. इससे पहले की रिसर्च में यह बात सामने आती रही है कि कुत्ते के कुत्ता होने का मतलब है कि उसके अंदर भेड़िए का डीएनए नहीं बचा. (dw.com/hi)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments