बलौदाबाजार। GRAND NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल के बड़े भाई श्यामसुंदर अग्रवाल का आकस्मिक निधन मुंबई में हो गया। परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय श्यामसुंदर अग्रवाल का पार्थिव शरीर सोमवार, 5 जनवरी, की शाम विमान से मुंबई से रायपुर लाया जाएगा।
अंतिम यात्रा की जानकारी
उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार, 6 जनवरी, को उनके निवासस्थान B-11, ऐश्वर्या विंडमिल, Jack & Jill School के सामने वाली रोड से मारवाड़ी श्मशान तक सुबह 10 बजे निकलेगी।
शुभचिंतकों ने व्यक्त की संवेदना
उनके निधन पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्यामसुंदर अग्रवाल का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। बलौदाबाजार जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।
शोकाकुल परिवार में शामिल हैं:
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल
उनके भाई: अशोक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल
पुत्र: संजय अग्रवाल
भतीजे: नितिन, अनुराग, भावेश, अक्षत, आदित्य, विवान
पोते: प्रज्जवल, उज्जवल, केशव, हिमांशु, अयन
एवं समस्त मित्तल परिवार




