Saturday, April 4, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपंजाब किंग्स ने CSK को 5 विकेट से हराया

पंजाब किंग्स ने CSK को 5 विकेट से हराया


IPL 2026 में खेले गए 7वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया. इस मैच में धीमी ओवर-रेट के चलते कप्तान श्रेयस अय्यर और इम्पैक्ट प्लेयर समेत सभी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगा है.

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL 2026 के 7वें मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखी. IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है, यह उनकी टीम का इस संस्करण का दूसरा अपराध है, इस वजह से अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. प्लेइंग 11 के अन्य सदस्यों (इम्पैक्ट प्लेयर भी) पर या तो 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा.

– Advertisement –

Ad image

बैन का नियम बदला

पहले ये नियम था कि अगर कोई टीम धीमी ओवर-रेट की गलती एक संस्करण में तीसरी बार करती है तो कप्तान पर एक मैच का बैन लग जाएगा. हालांकि अब बस फील्ड पर कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे.

– Advertisement –

Ad image

मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे. CSK की ओर से आयुष म्हात्रे ने 73 रनों की शानदार पारी खेली, शिवम दुबे ने 45 रन बनाए. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रनों की शानदार पारी खेली, प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बनाए, प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments