दुर्ग। Pandit Dhirendra Shastri CG : छत्तीसगढ़ के ट्वीनसिटी भिलाई में इन दिनों पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा दिव्य हनुमंत कथा का पाठ किया जा रहा है। कथा के दौरान आज दिव्य दरबार का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।
दिव्य दरबार में आज 50 से अधिक परिवार घर वापसी करेंगे। ये वे परिवार हैं जो पहले हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म में चले गए थे और अब फिर से सनातन धर्म में लौटेंगे।
दिव्य दरबार में शामिल होने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आधी रात से ही कथा स्थल प्रगति मैदान में मौजूद हैं। आयोजन को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Akanksha Toppo Arrested : छत्तीसगढ़ के इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार




