T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका के मौसम विभाग ने चिंताजनक अपडेट जारी किया था, जिससे भारी बारिश संभावना बनी हुई थी. वहीं पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया है।
दोनों टीमें अच्छी शुरुआत के बाद इस हाई-प्रेशर मैच में उतरेंगी. डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका को हराकर की और फिर नामीबिया को 93 रन से हराया. दूसरी ओर,पाकिस्तान को नीदरलैंड्स के खिलाफ शुरू में मुश्किल हुई, लेकिन वह एक रोमांचक जीत हासिल करने में कामयाब रहा. इसके बाद उसने USA पर भी आराम से जीत हासिल की.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर.
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर ज़मान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे.
थोड़ी देर में टॉस
भारत और पाकिस्तान की टीमें स्टेडियम पहुंच गई हैं. दोनों टीमें मैदान में प्रैक्टिस कर रही हैं और स्टैंड दर्शकों से खचाखच भर गया है. अब थोड़ी देर में टॉस होने वाला है. सलमान अली आगा और सूर्यकुमार यादव पर सबकी नजरें हैं.
पाकिस्तान की टीम भी स्टेडियम पहुंची
भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा पाकिस्तान की टीम भी मैच के लिए स्टेडियम पहुंच गई है. उसके फैंस भी स्टेडियम के बाहर नजर आए. अब आर प्रेमदासा स्टेडियम में अगर बारिश नहीं होती है तो जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है.




