राजनांदगांव। CRIME NEWS: तेजी से बढ़ते नशे के मामले में कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के द्वारा राजनांदगांव शहर में नशे की गोली बेचा जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 450 नग नशीली गोली अल्फ्राजोलम बरामद किया है।
पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दुर्ग का रहने वाला एक व्यक्ति बायपास रोड़ के पास नशीली टेबलेट बिक्री कर रहा है। कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में दिखाई देने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 450 नग मादक पदार्थ अल्फ्राजोलम टेबलेट बरामद हुआ।
प्रेस कांफ्रेस करते हुए एसपी किर्तन राठौर ने बताया कि नशीली टेबलेट रखने बेचने के संबंध में वैध कागजात की मांग करने पर कोई कागजात नहीं होने पर कार्रवाई की गई। इस मामले में सिकोला भांठा प्रेम नगर दुर्ग निवासी सौरभ ध्रुव, राजनांदगांव के गौरी नगर निवासी तरण सिंह,रोहण गायकवाड़, प्रियांशु चौहान, लखोली निवासी रितेश यादव,तारेश सिन्हा और सोलाहखोली निवासी प्रमोद बघेल को गिरफ्तार किया है।



