धरसीवा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिन के अवसर पर नितिन गौरीशंकर अग्रवाल धरसीवा के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और कार्यकर्ता आम जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।



